Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

चार दिवसीय भ्रमण के अंतिम दिन अधिकारियों नें कालानमक धान के रोपाई का दिया टिप्स

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। 

जनपद में कालानमक धान की जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ से आई बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन सहायतित यूपी गवर्मेंट की टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की टीम नें सिद्धार्थ एफपीसी से जुड़े कालानमक धान की खेती कर रहे किसानों को जैविक तरीके से फसल उगाने की पहल को फसल रोपाई के समय जाकर देखा और बाम लाइफ के संस्थापक अमलान दत्ता के निर्देशन में जैव उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी।

भ्रमण के अंतिम दिन टीएसयू की टीम गौर ब्लाक के घुडकुआ गाँव में कालानमक की खेती करने वाले किसान बसंत लाल के यहाँ पहुंची जहाँ टीम के सदस्यों नें रोपाई के पूर्व जड़ शोधन करने का प्रदर्शन कर दूसरे किसानों को जानकारी दी. इस मौके पर अमलान दत्ता नें खेत में बायो फर्टिलाइजर के समुचित मात्रा के प्रयोग, जैविक तरीके से कीट व बिमारियों के नियंत्रण के बारे में बताया।

मौके पर दूसरे ब्लाकों से कालानमक की खेती करने वाले किसान भी मौजूद रहे जिसमें राम नगर ब्लाक से अरविंद बहादुर पाल, रुधौली से अरविन्द बहादुर पाल, गौर से योगेन्द्र सिंह, सदर ब्लाक से राममूर्ति मिश्र, दुबौलिया से प्रेम प्रकाश सिंह व अमरेश सिंह मौजूद रहे।

इस मौके पर लखनऊ से आई वरिष्ठ अधिकारी प्रिया राय नें कहा की हमारा प्रयास है की किसानों की आय बढे ख़ास कर महिला किसानों का. उन्होंने मौके पर महिला किसानों द्वारा कालानमक धान की रोपाई भी कराई।

इसके बाद टीएसयू की टीम कप्तानगंज ब्लाक के प्रगतिशील और नवाचारी किसान  आज्ञाराम वर्मा के खेतों में पहुच कर उनके द्वारा किये जा रहे कालानमक धान के फसल जायजा लिया. इस मौके पर टीम को आज्ञाराम वर्मा नें अपने नवाचारों से भी अगवत कराया. तत्पश्चात टीम द्वारा खेतों से मिट्टी का नमूना भी इकट्ठा किया गया. टीम मेबर रजनीश नें बताया की कालानमक की खेती कर रहे विभिन्न किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना एकत्र किया गया है जिसकी जांच के बाद किसानों के मिट्टी में आवश्यक जरुरी तत्वों की कमी का पता चल सकेगा जिसके आधार पर जैव उर्वरकों के प्रयोग की मात्रा का निर्धारण भी किया जा सकेगा।

इस मौके पर सिद्दार्थ टीम में अगुवाई कर रहे बृहस्पति कुमार पाण्डेय, अर्जुन, विजेंद्र पाल, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, राजेंद्र सिंह, सहित  तमाम लोग मौजूद रहे।