बच्चे को बचाने के लिए नहर मे कूदी पुलिस टीम…………

  • जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव का मामला
  • एसपी ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
  • कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।
  • जहां पुलिस के कार्यशैली एवं अमानवीय व्यवहार को लेकर अनेकों मामले सामने आते रहते हैं तो वही पुलिस का मानवीय एवं संवेदनशील चेहरा सोमवार को जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव मे एक बच्चे की जान बचाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम गहरे नहर मे कूद गयी और बच्चे को बाहर निकाला। जान जोखिम मे डाल कर भी पुलिस टीम बच्चे की जान नही बचा पायी। बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी। सोनहा पुलिस के सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस टीम की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।
    सोमवार को समय करीब 10.00 बजे थाना सोनहा जनपद बस्ती क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नरखोरिया में एक बच्चे के सरजू नहर में नहाते समय डुबने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र द्वारा मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पहुँच कर डुबे हुए बच्चे को खोजने हेतु नहर के गहरे एवं तेज धार होने के बावजूद भी अदम्य साहस एवं सूझ-बूझ दिखाते हुए डूबने वाले बच्चे की जान बचाने के लिये नहर में छलांग लगा दी। नहर के गहरे पानी में 1.50 कि0मी0 दूरी तक पानी में खोज कर बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन बच्चे की मौत हो चुकी थी। जिस मानवीय कार्य से आम-जन मानस में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हुआ और क्षेत्रीय जनों ने थाना सोनहा जनपद बस्ती पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
    मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने आपने कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र, आरक्षी विवेक कुमार यादव, आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी विनय कुमार के सराहनीय कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी