Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

संजय चैधरी ने लिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद का शपथ

जनसेवा में निभाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाः सौम्या अग्रवाल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यगण का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया किया गया।
जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार चैधरी को विधि सम्मत शपथ दिलायी। तत्पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सभी निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। उन्होने निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के उपरान्त उनके कर्तव्यों के बारे में भी सचेत किया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में नवनिर्वाचित सदस्यों से कहा कि लोकतंत्र में यह विशेष जिम्मेदारी आपलोगों को मिली है। जनसेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
शपथ ग्रहण समारोह में विधायक रूधौली संजय प्रताप जायसवाल, विधायक हर्रैया अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह एवं जनप्रतिनिधि सुशील सिंह, चिरंजीवीलाल चैरसिया, राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती इन्द्रवास सिंह, विवेका नन्द मिश्र तथा अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया।