Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मच्छरों से बचाव के लिए कराया गयाफागिंग का कार्य

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती,उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा विभिन्न वार्ड में नाली सफाई, पानी निकासी एवं मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग का कार्य कराया गया। इस संबंध में ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक वार्ड में साफ सफाई एवं फागिंग का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उथले हैण्डपम्पों का प्रयोग रोकने के लिए उन्हें लाल रंग से चिन्हित किया जा रहा है।

उन्होने लोगों से अपील किया है कि वे छोटे वाले हैण्ड पम्प का पानी पीने एवं खाना बनाने में प्रयोग न करें।  हैण्डपम्पों के पाइप को चारों ओर से कंकरीट से बन्द कराया जा रहा है। हैण्डपम्पों के पास अपशिष्ट जल के निकलने हेतु सोक-पिट का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता के अनुश्रवण के लिए बैक्टीरियोलॉजिकल/बायरोलॉजिकल की जॉच करवायी जा रही है।
उन्होने बताया कि जल भराव तथा वनस्पतियों की वृद्धि को रोकने के लिए सड़को तथा पेवमेन्ट का निर्माण कराया जा रहा है तथा सड़को के किनारे उगी वनस्पतियों को नियमित रूप से हटाया जा रहा है। उन्होने लोगों से अपील किया है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए नगर पालिका क्षेत्र को हरा-भरा, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने में सहयोग करें। उन्होने कहा है कि कोरोना अभी खतम नही हुआ है। इसलिए नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें, दो गज की दूरी बनाये रखे तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।