रोटरी ने ग्राम प्रधान को भेंट किया कोरोना से बचाव का संसाधान

जागरूकता से हारेगा कोरोनो- आशीष कुमार श्रीवास्तव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिये तैयारियां तेज होने लगी है। गुरूवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के पकडी हिरदयी ग्राम पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं दीन दयाल उपाध्याय संस्थान के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने  ग्राम प्रधान प्रेम चन्द उपाध्याय को  पल्स आक्सीमीटर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर,  मास्क भेंट किया।
आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से संवाद बनाते हुये कहा कि कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। सजगता आवश्यक है। उन्होने कहा कि परस्पर सहयोग से ही कोरोना पर विजय मिलेगा।  पकड़ी की मूल निवासिनी डा. नीलम उपाध्याय एवं रोटरी क्लब दिल्ली के निश्चल पाण्डेय द्वारा रोटरी क्लब हांगकांग से प्राप्त सामग्री को उपलब्ध कराते हुये उन्होने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी संसाधन उपलब्ध कराये जायेेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज उपाध्याय, प्रेम चंद्र उपाध्याय, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश कुमार यादव ग्राम प्रधान कैलाश चौधरी, सुभद्रा, आनन्द उपाध्याय के साथ ही  गोरखनाथ उपाध्याय,  जगदीश प्रसाद पाण्डेय, रामसरन यादव के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन