सफाईकर्मियों के चुनाव में धांधली का आरोप, सोमईराम, रूद्रनरायन ने दिया त्यागपत्र

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुये अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सोमईराम आजाद एवं रूद्रनरायन उर्फ रूदल ने उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से त्याग पत्र दे दिया है। सोमईराम ने बताया कि 29 जुलाई को आडिटोरियम में हुये चुनाव प्रक्रिया में व्यापक मनमानी की गई। कोई स्पष्ट मतदाता सूची नहीं बनाया गया था और चुनाव अधिकारी राघवेन्द्र तिवारी मतदान सम्पन्न होने के बाद पहुंचे। ऐसे में इस चुनाव की वैद्यता संदिग्ध हो गयी है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सोमईराम एवं रूद्रनरायन उर्फ रूदल ने बताया कि अति शीघ्र संयुक्त अधिवेशन बुलाया जायेगा जिसमें भावी रणनीति तंय की जायेगी। कहा कि मतदान के दिन मतदाता सूची की जगह व्लाकवार पे रोल के आधार पर मतदान कराया गया जिस पर  सहायक विकास अधिकारी पंचायत अधिकारी के हस्ताक्षर तक नहीं थे, सफाईकर्मियों से आई.डी. प्रूफ तक नहीं लिया गया। षड़यंत्र पूर्वक हुये चुनाव को सफाईकर्मी खारिज कर देंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन