ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

समस्याओं को लेकर बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया व्यापार मण्डल तथा बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन देकर भद्रेश्वरनाथ शिवमंदिर पर खराब रास्तों, पार्किंग आदि की समस्या का अविलम्ब समाधान करने की मांग किया है। दिये गये ज्ञापन में व्यापारी नेता ने कहा कि दो पहिया वाहनों को मन्दिर तक पहुंचने दिया जाये, आसपास पार्किंग की व्यवस्था कर मुस्तैदी से देखरेख की जाये।

ऐसा करने से बुजुर्गों और असहायों को भी मंदिर तक पहुंचकर जलाभिषेक का अवसर मिलेगा। इसके अलावा पूर्व के जिलाधिकारी के कार्यकाल में करायी गसी बैरिकेटिंग पुनः कराये जाने, मंदिर के आसपास गावों के प्रधानों को मन्दिर तक पहुंचने के रास्तों को गड्ढा मुक्त कराने का आदेश जारी करने, मिंदर के आसपास खाली स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति देने, के साथ ही नये और हाल में आये अधिकारियों को मन्दिर के भौगोलिक स्थित और महत्व की जानकारी दिये जाने की मांग की गयी है। सुनील गुप्ता ने उपरोक्त मागों को समय ाहते पूरा कराने की मांग किया है जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में कोई समस्या उत्पन्न न हो और जनता का प्रशासन के साथ समन्वय बना रहे। उपजिलाधिकारी से मिलने वालों में सूर्यप्रकाश शुक्ल, संजय अग्रहरि, सुनील अग्रहरि आदि मौजूद रहे।