ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

समाधान दिवस में विधायक संजय ने सुना पीड़ितों की फरियाद

त्वरित, प्रभावी न्याय दिलाने का दिया निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने शनिवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र के रूधौली तहसील एवं भानपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में हिस्सा लिया। पीड़ितों से सीधा संवाद बनाते हुये संजय प्रताप जायसवाल ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों से कहा कि समस्या समाधान की उम्मीद लेकर आने वालों की समस्याओं का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण किया जाय।
उन्होने कहा कि लोगों को छोटे-छोटे कार्य के लिये दौड़ाया न जाय और उनकी समस्या समाधान की दिषा में क्या प्रगति हुई है इसकी सूचना उनके मोबाइल नम्बर पर वार्ता कर दिया जाय। विधायक संजय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का स्पष्ट निर्देश है कि लोगोें को समाधान दिवस में त्वरित न्याय मिले किन्तु व्यवहार में देखा जा रहा है कि लोग महीनों भटकते हैं और उनकी समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो पा रहा है। कहा कि अधिकांश मामले पुलिस, बिजली विभाग, जमीनों से जुड़े होते हैं और ऐसे में जो मामले समाधान दिवस में आये उनकी जबाबदेही सुनिश्चित किया जाय।
यह जानकारी देते हुये विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने बताया कि विधायक के साथ समाधान दिवस में मुख्य रूप से विजय उर्फ राजू पाण्डेय, जयेश प्रताप जायसवाल, महेश सिंह, उमेश ठाकुर, महेन्द्र सिंह, उमेश यादव, विक्की गुप्ता आदि शामिल रहे।