ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कबड्डी टूर्नामेंन्ट में विजेता बनी बड़कुईया की टीम

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में अपार संभावनायें – वृजेश मिश्र

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में अपार संभावनायें हैं, उन्हें समुचित अवसर और आवश्यक संसाधन दिये जाने की जरूरत है। यह विचार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वृजेश मिश्र ने रविवार को साऊंघाट विकास खण्ड क्षेत्र के रानीपुर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किया।
उद्घाटन मैच परसा जाफर और बड़कुईयां के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में बड़कुईयां की टीम विजेता रहीं। अजय कुमार, मो. इस्माइल आदि ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
तीन दिवसीय टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर अत्ताउल्लाह खान, गुड्डू, मोहम्मद रईस, अतीकुर्र रहमान, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद, फुजैल अहमद, रमाकांत, अब्दुल जहीर, गयासुद्दीन जी, कुंदन उपाध्याय, विमल उपाध्याय , रविंद्र सिंह , समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अशोक यादव , सैदा हुसेन, रामदीन यादव , विष्णु राजभर , कल्लू पाण्डेय आदि खेल प्रेमी और आयोजक उपस्थित रहे।