ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

लाभार्थियों को सौंपा गया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाभी

सौंपी गई 13 प्रधानमंत्री आवास योजना तथा 02 मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी-कमलेश सोनी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गृह प्रवेश एंव चाभी वितरण कार्यक्रम सांसद हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्बोधन वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लाभार्थियों ने सुना। आवास योजना से लाभान्वित लाभार्थियों ने मा0 प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
सभाकक्ष में आवास योजना के अन्तर्गत चाभी वितरण में विकास खण्ड सॉऊघाट के कृष्णावती, विनोद कुमार, सुदामा, मैना देवी, सलमा खातून, बस्ती सदर के संजू, मालती, गुडिया, रामकुमार, बनकटी के पार्वती, प्रमिला, सीमा, गायत्री तथा सुधा ने अपने-अपने आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्राप्त किया।
इस संबंध में परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 13 प्रधानमंत्री आवास योजना तथा 02 मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी सौंपी गई। इसके अलावा सभी ब्लाकों पर आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री का संबोधन वहां उपस्थित लाभार्थियों को सुनाया गया तथा आवास पूर्ण करने वाले लाभार्थियों को उसकी चाभी सौंपी गई।
चाभी वितरण कार्यक्रम में विधायक सदर दयाराम चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, जगदीश शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, प्रभारी जिलाधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, पीडी कमलेश सोनी, डीआरडीए के दिनेश शुक्ल, मुक्तिनाथ, भावेश पाण्डेय व लाभार्थी उपस्थित रहें।