ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डीएम,एसपी पहुंचे कोतवाली, सुनी फरियादियों की पीडा, दिए निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कोतवाली बस्ती में थाना दिवस के अवसर पर निर्देश दिया है कि सभी कानूनगो एंव लेखपाल अपने क्षेत्र के महिला बीट आफीसर तथा बीट पुलिस कर्मचारी का मोबाइल नम्बर सेव रखे तथा निरन्तर संवाद करते रहे ताकि क्षेत्र की भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में आसानी हो। जिलाधिकारी ने थाना दिवस में उपस्थित लेखपालों से उनके हल्के के बीट सिपाही का नाम जानना चाहा, जिसे वे नही बता पाये। उन्होने कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निपटारे ंके लिए राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जायेंगी तथा दोनों पक्षों को सुन कर विवाद की निस्तारण करायेगी।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने भाईयों के बीच मकान एंव भूमि  विवादों के दो प्रकरण की सुनवाई किया। मकान के प्रकरण में दोनों अधिकारियों ने सच्चाई जानने के लिए दोनो भाईयों की वृद्ध माता जी को बुलाकर बातचीत किया। माता जी ने बताया कि उन्होने किसी एक को घर नही दिया है बल्कि दोनों भाई को मकान का आधा-आधा हिस्सा दिया है। उन्होने निर्देश दिया कि टीम मौके पर जाकर आपसी सुलह-समझौते से प्रकरण का निस्तारण करायेंगी। यदि दोनों पक्ष समझौता नही मानते है, तो वे सिविल कोर्ट से वाद का निस्तारण कराये। इस दौरान तहसीलदार चन्द्रभूषण प्रताप तथा कोतवाल शिवाकान्त मिश्रा, कानूनगो, लेखपाल एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहें।