बापू-शास्त्री जयंती पर सत्याग्रह करेंगे शिक्षक, डाटा फीडिंग स्वीकार्य नहीं- उदयशंकर शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पिछले 4 वर्षाे से शिक्षकों की मूल भूत समस्याओं का समाधान कर पाने में  प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही और मांगों को अनसुना किया जाता रहा। अब शिक्षकों पर छात्रों का डाटा फीडिंग करने का भी दबाव डाला जा रहा है जो शिक्षण कार्य से भिन्न है। इसे स्वीकार नहीं किया जायेगा। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षक आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को नमन करने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सत्याग्रह करेेंगे। यह जानकारी गुरूवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने दी। वे शिक्षक भवन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों से डाटा फीडिंग का कार्य नहीं लिया जाना चाहिये, उनके पास कोई तकनीकी संसाधन नहीं हैं न ही उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। कहा कि पहले से ही बीआरसी केन्द्रों पर कम्प्यूटर आपरेटर तैनात हैं, छात्रों का डाटा फीडिंग कार्य उनसे लिया जाना चाहिये। शिक्षक किसी भी स्तर पर डाटा फीडिंग कार्य नहीं करेंगे।
संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी को किसी संगठन के वैद्यता की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार नहीं हैं, इस सम्बन्ध में  शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के निर्वाचन से सम्बंधित विवाद में शिक्षा निदेशक बेसिक को निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। विभाग द्वारा संघ के वैधता एवं निर्वाचन में हस्तक्षेप अवैधानिक है।
प्रेस वार्ता में कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अनूप चौधरी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी