Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 50 प्रतिशत बूथों पर संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की कराई जाएगी वेबकास्टिंग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मतदान की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 50 प्रतिशत बूथों पर संपूर्ण मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में केवल 10 प्रतिशत बूथों पर मतदान प्रक्रिया का वेबकास्टिंग कराया गया था। उन्होने बताया कि वेबकास्टिंग के लिए 10 प्रतिशत क्रिटिकल एवं वरनरेबल बूथ लिए जायेंगे। शेष 40 प्रतिशत सामान्य बूथों का चयन कर वेबकास्टिंग कराई जाएगी।
इस संबंध में उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करके वेबकास्टिंग वाले बूथों का चयन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे विद्यालयों में सुनिश्चित करें कि विद्युत आपूर्ति के लिए कनेक्शन ले लिया जाय तथा विद्यालय के अंदर वायरिंग एवं पावर प्लग लग गए हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
उल्लेखनीय है कि जिले में लगभग 2316 बूथ हैं तथा 154 नये बूथों का प्रस्ताव आयोग को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। इस प्रकार जिले में कुुल 2470 बूथ हो जायेंगे। इसमें से 1235 बूथों में वेबकास्टिंग अवश्य कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि एक कैमरा बूथ में अंदर स्थापित होगा तथा दूसरा कैमरा बाहर की ओर लगाया जाएगा ताकि मतदाताओं की लाइन एवं बाहर की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जा सके। बूथ के अंदर लगाए गए कैमरे से अंदर की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जाएगी तथा इस दौरान मतदान की गोपनीयता बरकरार रखी जाएगी।