ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

दुबौलिया ब्लाक के सभी स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में एक दिन मशरूम खिलाने का रास्ता साफ

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर कृषि भवन में दुबौलिया ब्लाक के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के अन्तर्गत मशरूम शामिल किये जाने की उप निदेशक कृषि द्वारा समीक्षा की गयी। बैठक में एनआरएलएम के प्रतिनिधि मारूतेन्द्र, यू0पी0 एस0आर0एल0एम0 पीबी पाल, जिला समन्वयक एमडीएम अमित कुमार मिश्रा, विजेन्द्र पाल, आज्ञाराम वर्मा, ब्लाक शिक्षाधिकारी के बीच एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किया गया। इसके बाद दुबौलिया ब्लाक के सभी स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में एक दिन मशरूम खिलाने का रास्ता साफ हो गया।
सिद्धार्थ फार्मर प्रोड्युशर कम्पनी लिमिटेड के निदेशक राममूर्ति मिश्रा ने बताया कि कम्पनी न्याय पंचायत स्तर पर मशरूम उपलब्ध करायेंगी। उन्होने कहा कि तीन माह के भीतर आपूर्ति किए गये मशरूम का भुगतान करना होंगा। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि यदि किसी स्कूल में बच्चों को मशरूम पसन्द नही आता है, तो इसकी आपूर्ति रोक दी जायेंगी।
उल्लेखनीय है कि आयस्टर मशरूम परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पोषण व प्रोटीनयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए अधिक उपयोगी एंव सुलभ है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इस संबंध में 12 मार्च तथा 11 अक्टूबर को तैयारी बैठक की गयी और अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दुबौलिया ब्लाक में इसकी शुरूआत की जाय। इसके संबंध में एमओयू साइन करने के बाद सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को मशरूम उपलब्ध कराने की व्यवस्था को अन्तिम रूप दिया गया।