ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बाल दिवस पर रोटरी ग्रेटर ने बाल सुधार गृह में कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा रविवार को अध्यक्ष एल.के. पाण्डेय के संयोजन में पं. जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर बच्चों के साथ माल्यार्पण किया गया। इसी कड़ी में बाल सुधार गृह पर बच्चों के बीच चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ संक्षिप्त गोष्ठी और बाल सुधार गृह के बालकों एवं कर्मचारियों का निःशुल्क  स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही सुधार गृह के बच्चों में फल आदि का वितरण हुआ।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि पं. नेहरू देश के बच्चों में भारत का भविष्य देखा करते थे। बाल दिवस के रूप में उन्हें याद किया जाता है। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर अध्यक्ष एल.के. पाण्डेय ने कहा कि पं. नेहरू की जयन्ती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाना एक सुखद अवसर है। स्वतंत्रता आन्दोलन से देश के नव निर्माण तक उन्होने विश्व प्रसिद्ध पुस्तक डिस्कवरी ऑफ’ लिखा’ जो दस्तावेज की तरह है।
पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और बाल सुधार गृह में आयोजित कार्यक्रम, निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण में मुख्य रूप से डा. वी.के. वर्मा, डा. वी.के. गुप्ता, डा. हेमन्त पाण्डेय, डा. एस.एन. चौरसिया, स्टाफ नर्स मोनिका अधीक्षक अविनाश पटेल, रिजवाना परवीन, रंजीत श्रीवास्तव, रोटेरियन वामिक मेराज, मुनरूद्दीन अहमद, टी.एस. श्रीवास्तव के साथ ही अरविन्द राय, कृष्ण चन्द्र चौधरी, अरूण प्रकाश, जितेन्द्र कुमार, रूपेश कुमार, लालमन आदि ने योगदान दिया।