Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

सदैव याद किया जायेगा पं. नेहरू का योगदान-मो. रफीक खां

जयन्ती पर याद किये गये पं. नेहरू

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता  मो. रफीक खां के संयोजन में मनाया गया। नेहरू  जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पं. नेहरू के योगदान को खारिज करने के लिये अनेकों षड़यंत्र कर रही है किन्तु इतिहास बदले नहीं जा सकते। पं. नेहरू का योगदान सदैव याद किया जायेगा। उन्होने समर्थ शक्तिशाली भारत की नींव रखी।
मो. रफीक खां ने कहा कि पं. नेहरू को देश को आजाद कराने के लिये संघर्ष किया,  कारागार में रहे, विश्व प्रसिद्ध पुस्तक डिस्कवरी ऑफ’ लिखा, पंचशील सिद्धान्त दिये ऐसे नेहरू जी जन मानस में बसते हैं। देश बापू, नेहरू की नीतियों पर ही आगे बढेगा। भाजपा जिस प्रकार से महापुरूषों पर अपरोक्ष हमले कर रही है, देश की जनता स्वयं ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जबाब देगी।
पं. नेहरू के योगदान पर ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, सचिन शुक्ल, प्रमोद दूबे आदि ने नेहरू जी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के साथ ही आजादी के आन्दोलन और देश के नव निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कांग्रेस कार्यालय पर पं. नेहरू को नमन् करने के बाद कांग्रेसजन रोडवेज तिराहा स्थित पं. नेहरू की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुये और माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया।
कार्यक्रम में गुड्डू सोनकर, परवेज अहमद, विनय कुमार राजपूत, शिवराज, फाजिल खां के साथ ही  कांग्रेस केे अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।