Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल का जिले मे आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल का जनपद में संभावित दौरा दिनांक 03 दिसंबर 2021 के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेन्द्र कुमार गुप्त, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार योगेन्द्र लाल भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर तैयारी बैठक की गयी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जानकारी देते हुये बताया कि सभी सम्बन्धित अधिकारीगण जिनको जो दायित्व सौंपा गया है उसे प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करेंगे। इसके पश्चात सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कुलपति, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु हरि बहादुर श्रीवास्तव के साथ जिलाधकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा राज्यपाल महोदया के आगमन को लेकर बैठक किया गया। राज्यपाल के ठहरने के लिए अतिथि गृह का निरीक्षण किया गया साथ ही साथ समस्त व्यवस्थाओं साफ सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात दीक्षांत समारोह मंच व हेलीपैड को देखा गया।
जिलाधकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा प्राथमिक विद्यालय महादेवा कुर्मी विकास खण्ड बर्डपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम के अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेन्द्र कुमार गुप्त, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी कुलकर्णी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।