Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिले मे धान खरीद का बुरा हाल,डीएम ने जताया असंतोष

जिले मे कुल 151500 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य योजना के तहत नवम्बर माह में 6551 मीट्रिक टन धान की खरीद हुयी है, जो कि लक्ष्य  का 4.23 प्रतिशत है। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल नें इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुये धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद से जुड़े अधिकारियों को सम्बोधित कर रही थीं। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 145 धान क्रय केन्द्र स्वीकृत हुये हैं। जिसमें से 133 स्थापित हुये हैं। जिसमें से 131 क्रय केन्द्रों पर 1145 किसानों से खरीद की गयी है। कुल 1271 लाख रुपये मे से 890 लाख रुपया किसानो को भुगतान कर दिया गया है। जिले मे कुल 151500 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है।

            जिलाधिकारी के निर्देश पर 65 जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर सभी 133 धान क्रय केन्द्रों का आज सत्यापन कराया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में इन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने लगभग 21 बिन्दुओं पर सत्यापन रिपोर्ट शाम तक देने का निर्देश दिया है। इसमें धान खरीद की स्थिति, बोरों की उपलब्धता, ई-पॉश मशीन, नमी मापक यंत्र, कृषकों को भुगतान की स्थिति, राइसमिल को दिया गया धान, केन्द्र पर तिरपाल पालीथीन की उपलब्धता, सामियाना, तख्त, दरी, पीने का पानी आदि की व्यवस्था, केन्द्र प्रभारी एवं स्टाफ की नियुक्ति सहित कुल 21बिन्दु शामिल हैं।

            जिलाधिकारी ने कहा कि धान खरीद के साथ-साथ डी.ए.पी. तथा यूरिया खाद की उपलब्धता का भी अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पी.सी.एफ. के 95 मे से 60 क्रय केन्द्रों पर बोरों की उपलब्धता हो गयी है। इसके लिये जिला प्रबंधक पी.सी.एफ. को आज शाम तक शतप्रतिशत बोरों की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया गया। बैठक का संचालन डीप्टी आर.एम.ओ. गोरखनाथ तिवारी ने किया। जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एस.डी.एम. हर्रैया अमृतपाल कौर, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, जी.के. झा, ए.आर. कोआपरिटिव प्रेम चन्द्र प्रजापति, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह तथा सत्यापनकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।