Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जीत के लिये पूरी ताकत से जुट जाय कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

सपा की बैठक में बनी बूथवार तैयारियों की रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी   विधानसभा चुनाव के रणनीति पर विचार करते हुये बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा की गई। महेन्द्रनाथ ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत से बूथ स्तर पर जुट जाय और जब तक सपा की निर्णायक सरकार नहीं बन जाती अपनी पूरी क्षमता से योगदान करें।
बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, रामललित चौधरी, जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, दीनानाथ चौरसिया, राजाराम यादव, यज्ञेश पाण्डेय, महेश तिवारी, मौलाना इलियास, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, मो. उमर, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी आदि ने कहा कि मतदाता बदलाव का मन बना चुके हैं और सपा की ओर उम्मीद से देख रहे हैं ऐसे में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और बढ गई है। बैठक में मतदाता सूची की स्थिति, बूथ स्तर पर तैयारियांे की सघन समीक्षा की गई।
सपा की मासिक बैठक में अरविन्द सोनकर, गुलाम गौस, मो. जावेद, अखिलेश यादव, अनमोल श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, राजेश यादव, नसीबुल्लाह, गिरिजाशंकर गौड़, राम अजोर यादव, भोला पाण्डेय, सुशील यादव, प्रशान्त यादव, जर्सी यादव, आलोक यादव, रहमान सिद्दीकी, शरीफ अंसारी, रिन्टू यादव, इन्द्रावती शुक्ला, राजेन्द्र यादव, आमिश खान, एजाज अहमद, शिव प्रसाद यादव, चीनी चौधरी, पन्नालाल यादव, रामवृक्ष यादव, दीपक आर्य, अनूप निषाद, परशुराम चौधरी, विकास पाण्डेय, अब्दुल मोईन, रजनीश यादव, मो. साहिर, संजय कश्यप के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।