Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विधायक संजय ने किया भूमि पूजन, विपक्ष पर साधा निशाना, गिनाई उपलब्धियां

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के शिवाघाट अत्येष्टि स्थल पर सीढी का भूमि पूजन कर शिलान्यास करने के साथ ही सेखुईया में सी.सी.रोड़ का लोकार्पण किया। इसी कड़ी में उन्होने भिरिया में जनसहयोग कार्यालय का उद्घाटन करते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव का विगुल बजने वाला है। क्षेत्र की जनता बेहतर ढंग से जानती है कि उनके सुख दुःख में कौन हमेशा साथ रहा है।
विधायक संजय ने पिछले साढे चार साल में किये गये कार्यो, उपलब्धियों की जानकारी देते हुये कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने यदि इसी लगन से कार्य किया होता तो स्थिति ही दूसरी होती। कहा कि आज रूधौली में सम्पर्क मार्गों का जाल बिछा हुआ है। सड़के बेहतर हुई है और दो नगर पंचायतों के गठन से विकास की गति तेज हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य के मोर्चे पर सर्वाधिक कार्य करने के साथ ही पात्रों में आवास, शौचालय बनवाये गये। कहा कि उनके मन में इच्छा है कि विकास खण्डवार लघु उद्योगों की चेन विकसित हो इसके लिये अवसर मिलने के ठीक बाद कार्य शुरू हो जायेगा।
कार्यक्रमों में विधायक संजय के साथ मनोज सिंह, राजू गुप्ता, आकाश सिंह, हर्षित,  संजय चौधरी, विपिन जायसवाल, राहुल अग्रहरि, रविन्द्र प्रधान, हनुमत तिवारी, बबलू गुप्ता, धनंजय, विकास शर्मा आदि शामिल रहे।