Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भाजपा ने समाज को नफरत और मंहगाई दिया- महेन्द्रनाथ यादव

सपा के चौपाल में निशाने पर रही भाजपा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से बस्ती सदर   विधानसभा क्षेत्र के कैली के निकट स्थित दौलतपुर गांव में चौपाल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज में नफरत और मंहगाई, बेरोजगारी दी है। मंहगाई पर रोक लगाकर युवाओं को नौकरी से जोड़ना है तो भाजपा को परास्त कर सपा की मजबूत सरकार बनानी होगी।
पूर्व के सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि  अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में छात्रों को पढने के लिये निःशुल्क लैपटाप दिया किन्तु भाजपा बेरोजगारी दे रही है। भाजपा की सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी  चरम पर है। किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी सभी परेशान हैं। कहा कि कोरोना संकट काल में जब भाजपा के नेता घरों में दुबक गये थे तो उनके साथ समाजवादियों ने घर-घर जाकर लोगों की मदद किया। सहयोग करना समाजवादी ही जानते हैं।
चौपाल में जितेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों की सपा की सदस्यता लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, मो. सलीम, अयाज अहमद, विवेक शुक्ला पिन्टू, मो. जावेद, शैलेन्द्र दूबे, भोला पाण्डेय, अखिलेश यादव, सुमन पाण्डेय, राजमणि पाण्डेय, कमलेश धर दूबे, उजाला तिवारी, बलवन्त यादव, दिवाकर त्रिपाठी, बलवन्त उपाध्याय, बदरूद्दीन, राजेन्द्र भट्ट, अब्दुल कादिर, राकेश त्रिपाठी, हरिनाथ गौड़, विवेक सिंह, रहमत अली, रामकिशोर गौड़, दुर्गेश गौड़, मन्टू कुमार, अजीत यादव, नियाज अहमद, हरिनाथ गौड़, राम बचन यादव, अखिलेश त्रिपाठी, शैलेष, सौरभ, सुशील, रिकूं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।