Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

इनकम टेक्स के छापेमारी मे मिला नोटों और सोने के बिस्किट का जखीरा, नोट गिनते-गिनते थक गये अधिकारी

पीयूष जैन के कन्नौज ठिकाने पर तहखाने में मिले नोटों से भरे बोरे और गोल्ड बिस्किट, नोटों की गिनती जारी

कबीर बस्ती न्यूज,लखनऊ।उ0प्र0।

इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज घर बने तहखाने में रुपयों से भरे आठ बोरे और बड़ी संख्या में सोने के बिस्किट टीम के हाथ लगे हैं। रुपयों की गिनती के लिए जीएसटी टीम ने और मशीनें मंगाई हैं। वहीं कारोबारी के घर में कई जगह बने तहखाने और दीवारों में बनाए गए लॉकरों को खोजने के लिए लखनऊ से आर्किटेक्ट टीम को भी बुलाया है। शहर के चिपट्टी मोहल्ला निवासी इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के घर दूसरे दिन चली छापेमारी के दौरान बड़ा नोटों का जखीरा सामने आया। घर में बने तहखाने में रुपयों से भरे आठ बोरे और सोने के बिस्किट व जेवर मिला है। भारी रकम टीम के हाथ लगते ही कानपुर से रुपये गिनने वाली मशीन लेकर एक टीम आ गयी है।
टीम के अधिकारियों का मानना है कि मकान और पास ही बनी गोदाम में कई ऐसे तहखाने और दीवारों में लॉकर है इन्हें खोजना मुश्किल है। इस कारण रविवार सुबह लखनऊ से आर्किटेक्ट इंजीनियरों की टीम को भी बुलाया गया है। बड़ी संख्या में करोड़ों रुपए और सोना मिलने की जानकारी पर मौके पर कई थानों की फोर्स को भी लगा दिया गया है। टीम के अधिकारियों ने केंद्रीय पुलिस बल की भी मांग की है।
कारोबारी पीयूष जैन को जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कानपुर या कन्नौज में किसी गुप्त ठिकाने पर रखा है। छापेमारी और तलाशी के दौरान जरूरत पड़ने पर अधिकारी फोन पर उससे बात भी करते हैं।
डीजीजीआई की टीम ने लखनऊ के पुरातत्व विभाग के अफसरों से संपर्क किया है। रविवार को पुरातत्व विभाग की टीम उपकरणों के माध्यम से नोट, गहने आदि का पता लगाएगी। पीयूष जैन के ठिकानों से मिली 181 करोड़ रुपये की नकदी ने जांच एजेंसियों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विभागीय अफसरों का कहना है कि पीयूष का कारोबार इतना बड़ा नहीं है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी और बीच में करीब डेढ़ साल के कोरोना काल के बाद वह इतनी बड़ी रकम जुटा ले।
इत्र व्यापारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी
पीयूष जैन के एक बड़े परिसर में कुल चार मकान बने हैं। बेहद रहस्यमयी ढंग से बनाए गए इन मकानों में आने जाने के लिए कुल आठ दरवाज़े हैं। ये मकान आपस में जुड़े नहीं हैं, इसलिए अधिकारियों को एक से दूसरे में जाने के लिए बाहर निकलना पड़ता है। यहां से अब तक करीब नोटों से भरे चार भरे हुए बोरे बरामद हुए हैं। वहीं बड़ी संख्या में सोने के सिक्के और बिस्किटों के मिलने की बात भी कही जा रही है।