Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विधायक संजय ने चौपाल में बनाया संवाद, गिनाई उपलब्धियां

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सोमवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र के तुरकौलिया उर्फ करमहिया में चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद बनाया। कहा कि अधिकांश पात्रों को आवास, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। जिन लोगों को किन्ही कारणों से सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें चरणबद्ध ढंग से लाभान्वित कराया जायेगा।
तुरकौलिया उर्फ करमहिया में आयोजित चौपाल में विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने लोगों की समस्यायें सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पिछले साढे चार वर्षो में परस्पर विश्वास की ताकत से विकास के अनेक नये आयाम बनाये है। लगभग साढे चार लाख लोगों को सरकारी सेवाओें से जोड़ा गया, नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी बनी और किसी को नौकरी के लिये रिश्वत नहीं देना पड़ा। राजनीति में बड़े बदलाव की नींव पड़ चुकी है। कहा कि विकास के जो कार्य किन्ही कारणों से अधूरे रह गये हैं उन्हें अगले चरण में पूरा किया जायेगा। कहा कि उनका उद्देश्य रूधौली क्षेत्र में लघु उद्योगों का संजाल विकसित करने के साथ ही एक बड़ा कारखाना लगाने का है जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार के लिये दिल्ली, मुम्बई, दुबई आदि जाने को भटकना न पड़े। शिक्षा, चिकित्सा, सम्पर्क मार्ग सहित अनेक विन्दुओं पर विकास के कई कार्य कराये गये हैं। कुछ कार्य तेजी से पूरे कराये जा रहे हैं। कहा कि जन सहयोग और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा पुनः सरकार बनायेगी। उन्होने चौपाल में उपस्थित लोगों से सहयोग मांगा।
चौपाल में विधायक संजय के साथ मनोज सिह, उमेश ठाकुर, रंजीत यादव,  विकास शर्मा,  मंडल अध्यक्ष, प्रधान गण मौजूद रहे