Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन ने दी लेखपालों को आपदा प्रबंधन क्षमता एवं संबर्धन के तहत प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिला ग्राम्य विकास संस्थान की ओर से सदर ब्लाक परिसर में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन के चेयरमैन एवं रेडक्रास ट्रेनर रंजीत श्रीवास्तव ने हरैया तहसील के लेखपालों को आपदा प्रबंधन क्षमता एवं संबर्धन के तहत प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। उन्होने दिल का दौरा पड़ने, हाथ पैर कट जाने व अूट जाने, बिजली का शॉक लगने, पानी में डूबने, सांस रूक जाने, जलने, सांप, कुत्तों के काटने और सीपीआर के जरिये विषम परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने के लिये तात्कालिक उपायों की जानकारी दी।

रंजीत श्रीवास्तव ने कहा दुर्घटनाओं के बाद के कुछ क्षण बेहद अहम होते हैं। समय रहते पीड़ित को प्राथमिक उपचार मिल जाये तो असमय होने वाली मौतों में भारी कमी आ सकती है। उन्होने प्रशिक्षुओं से उक्त जानकारी को समय आने पर अमल में लाने का आग्रह किया। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी विवेक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रंजीत रंजन, पवन चौधरी, मुकेश कुमार, रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।