Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विपक्ष के सारे कयास धरे रह जायेंगे, भाजपा फिर सरकार बनायेगी-स्वामी प्रसाद मौर्य

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: विपक्ष के सारे कयास धरे रह जायेंगे, भाजपा फिर सरकार बनायेगी और लोकप्रियता के पिछले रिकार्ड भी टूटेंगे। यह बातें श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहीं। वे पिछड़ा एवं किसान मोर्चा सम्मेलन में हिस्सा लेने खलीलाबाद जाते समय मूड़घाट चौराहे पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रहे थे।

यहां भाजपा नेता एवं सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे जीतेन्द्र पाल के नेतृत्व में इकट्ठा हुये पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। उन्होने कहा भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये पार्टी ने जनता के दिलों में जगह बना लिया है। प्रधानमंत्री आवास, शौचालयों के निर्माण, उज्जवला योजना, सम्मान निधि जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाओं ने विपक्ष के लिये कोई मुद्दा छोड़ा नही है। अनर्गल प्रलाप की सरकार को बदनाम करने के अलावा विपक्ष के पास कुछ नही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर जिले के संगठन तक सभी को एक बार पूरे मनोयोग से लगना होगा जिससे 2022 की जीत को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश को गुण्डों माफियाओं से भयमुक्त बनाने के लिये 2022 में भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। आगामी पांच सालों में जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले, शराब माफिया और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार करने वाले जेलों में होंगे, उनके सहयोगियों की कमर अपने आप टूट जायेगी। कैबिनेट मंत्री का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से नागेन्द्र पाल, संजय पाल, संतोष पाल, संजीव पाल, अमित पाल, रविन्द्र सिंह, नीरज सिंह, मोनू पाल, नीरज पाण्डेय, संदीप सिंह, हनुमान मौर्य, बालमुकुन्द चौधरी, रमेश सिंह, विभाकर शुक्ल, विक्रम गौतम, आलोक चौधरी, प्रमोद राजभर, जयप्रकाश यादव, अजीत सिंह, धीरज चौधरी, राहुल पाण्डेय, बब्बू खान, राघवराम, चौथीराम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।