प्रतिबन्ध के बाद भी बाराबंकी मे भाजपा विधायक ने निकाला रोड-शो, सुरक्षा कर्मियों से भी भिडे

चुनाव आचार संहिता का उल्लंधन, तमाशबीन बना रहा प्रशासन

कबीर बस्ती न्यूजः

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का सिलसिला जारी है। जिसके चलते भाजपा विधायक ने नामांकन करने से पहले रोड शो निकाला। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता की भीड़ उमड़ पड़ी। सांसद और विधायक की मौजूदगी में जमकर चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई। खुद विधायक ने नामांकन स्थल पर जाने के लिए गलत गेट में घुसने की जबरन कोशिश की और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की है।

भाजपा प्रत्याशी ने तोड़े नियम

आपको बता दें कि, बाराबंकी की रामनगर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रहते। ऐसा ही एक मामला सोमवार को भी देखने को मिला है। जहां पर विधायक शरद कुमार अवस्थी और बाराबंकी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत के साथ नामांकन करने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ में शहर में जुलूस निकाला। जबकि जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। बावजूद इसके जुलूस के साथ में सैकड़ों कार्यकर्ता बिना फेस मास्क के भी नजर आए और जमकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया।

क्या कार्रवाई करेगा जिला प्रशासन

तहसील नवाबगंज कार्यालय परिसर में बनाए गए नामांकन स्थल पर जाने के लिए विधायक ने जबरन गलत रास्ते से घुसने की कोशिश की, बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोविड-19 के चलते सरकार ने पूरी तरह से रोड शो और जनसभाओं पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके राम नगर के विधायक शरद कुमार अवस्थी ने मनमानी तरीके से रोड शो निकाला और पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की की है। मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन