Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

वायरल वीडियो में आखिरी बार दो महिलाओं के सहारे चलती दिखीं थी लता दीदी

कबीर बस्ती न्यूजः

भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में रविवार यानी 6 फरवरी को निधन हो गया है। वो मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। वो कोरोना और निमोनिया से बीते 29 दिनों से लड़ रही थीं। अब लता मंगेशकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लता दीदी नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो तब का है, जब उन्हें पिछले महीने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

वीडियो में बेहद कमजोर नजर आ रही हैं लता मंगेशकर

वीडियो में लता मंगेशकर दो महिलाओं का सहारा लेकर चलती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में लता मंगेशकर बेहद कमजोर नजर आ रही हैं और उनकी स्थिती बहुत नाजुक लग रही है। लता दीदी की इस हालत को देखकर उनके फैन्स काफी इमोशनल हो रहे हैं और अपना-अपना रिएक्शन देते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या ये लता जी हैं, मैं उन्हें पहचान ही नहीं पा रही हूं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “इस वीडियो को देखकर मुझे विनोद खन्ना और एसएसआर के आखिरी दिनों की फोटोज याद आ गई। मुझे यकीन है कि लताजी कभी नहीं चाहती थीं कि कोई उन्हें ऐसे देखे। कृपया कुछ शर्म करें और इन वीडियो को हटा दें।”

नौकर के पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित हुई थीं

लता जी लगभग दो साल से घर से नहीं निकली थीं। वे कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के लिए संदेश देती थीं। बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण वे ज्यादातर समय अपने कमरे में ही गुजारती थीं। उनके घर के एक स्टाफ मेंबर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका टेस्ट कराया गया था। 8 जनवरी को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दीदी के निधन के करीब पांच दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होने लगा था। लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और रविवार सुबह 8:12 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।