अमनमणि त्रिपाठी को टिकट देने का विरोध में निधि शुक्ला और सीमा सिंह बैठी बीएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर

टिकट को लेकर BSP कार्यालय के बाहर धरना

मधुमिता शुक्ला की बहन व सारा सिंह की मां ने खोला मोर्चा

कबीर बस्ती न्यूजः

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. दागियों को टिकट देने का फैसला कई पार्टियों पर भारी भी पड़ सकता है. पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाना बहुजन समाज पार्टी के लिए खतरा पैदा कर सकता है. अमनमणि त्रिपाठी को महराजगंज के नौतनवा सीट से टिकट मिलने के बाद उनकी सास सीमा सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस बीच लखनऊ में कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला और सारा सिंह की मां सीमा सिंह बीएसपी कार्यालय के बाहर अमनमणि त्रिपाठी को टिकट दिए जाने के खिलाफ धरने पर बैठ गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला को हिरासत में गौतमपल्ली थाने लेकर गई है. इससे पहले सारा सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ मायावती कानून की बात करती हैं तो दूसरी तरफ कानून हाथ में लेने वाले को बसपा का उम्मीदवार बनाती हैं. इस तरह कैसे प्रदेश में मां-बहनों की रक्षा हो सकेगा. उधर, कवियत्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला ने भी अमन को टिकट देने पर नाराजगी जाहिर की है. निधि ने कहा कि जब मायावती मुख्यमंत्री थीं, तब वे मधुमिता हत्याकांड में न्याय दिलवा रही थीं. लेकिन आज उसी आरोपी को अपनी पार्टी का टिकट दे रही हैं. ये कैसा न्याय है.

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर