कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने वाले डा. प्रमोद चौधरी एवं डा. विवेक गौरव सचान हीरो ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में अग्रणी संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर संक्रमितों की सेवा कर लोगों की जान बचाने वाले दो प्रख्यात चिकित्सकों डा. प्रमोद चौधरी एवं डा. विवेक गौरव सचान को हीरो ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा। फाउण्डेशन के चेयरमैन रंजीत श्रीवास्तव ने कहा ऐसे अनेक चिकित्सक थे जिन्होने रात दिन मेहनत करके संक्रमितों को बचाया और उनका परिवार बरबाद होने से बच गया।

लेकिन डा. विवेक गौरव सचान एवं डा. प्रमोद चौधरी के योगदान को अपनी आखों से देखा है। जब करीब आना भी लोग जोखिम समझते थे उन दिनों में जान की परवाह किये बगैर इन दोनो चिकित्सकों ने मानवता की सेवा की। इनकी जितनी सराहना की जाये कम है। प्रदेश महासचिव अपूर्व शुक्ल ने कहा कोरोना काल ने बहुत कुछ सिखाया है। ऐसा दौर दोबारा न आये इसके लिये हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर हम अपना परिवार और समाज खुशहाल रख सकते हैं। महिला विंग की अध्यक्ष रीता पाण्डेय ने भी चिकित्सकों के योगदान को सराहा। सम्मान पाकर अभिभूत चिकित्सकों ने कहा हम लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझते हैं। लेकिन जब कोई हमारे प्रयासों की सराहना कर हमे सम्मानित करता है तो हमारी जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ जाती हैं। उन्होने फाउण्डेशन के प्रयासों की सराहना की।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर