आर्य समाज के वार्षिकोत्सव का समापन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। आर्य समाज गांधी नगर बस्ती के वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन लखनऊ से पधारे विद्वान पं0 विश्वव्रत शास्त्री ने राष्ट्र पर अपने विचार रखते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए सरदार भगत सिंह से लेकर अनेकों महापुरूषों को प्रेरित करने वाले स्वामी दयानन्द सरस्वती थे। स्वामी दयानन्द सरस्वती ने देश के लोगों को प्रेरित करने का जो कार्य किया उसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि वेद के मंत्र में पहले-पहले राष्ट्र के कल्याण की बात की गयी है। इसलिए वर्तमान समय में भी सभी को आर्य समाज से जुड़ना चाहिए। साथ ही साथ आर्य समाज के नियमों को आत्मसात करते हुए जीवन को सफल बनाना चाहिए।
उत्तराखण्ड से पधारे राष्ट्रीय भजनोपदेशक जयप्रकाश ने महाराणा प्रताप से जुड़ी कहानी को गीतों के माध्यम से श्रोताओं को सुनाकर भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैदिक संस्कृति का नाश हो रहा है। आर्य समाज सर्वे भवन्तु सुखिनः के सिद्धांत पर भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व को सुसस्ंकृत करने हेतु संकल्पित है तथा राष्ट्र रक्षा वैदिक विचारों से ही सम्भव है।
समारोह में उपस्थित श्रोताओं को पंजाब से पधारे प्रकाण्ड विद्वान सुन्दरलाल शास्त्री ने स्वामी दयानन्द सरस्वती के योगदान के विषय मे बताते हुए कहा कि छुआछुत मिटाने, विधवा विवाह कराने के लिए स्वामी दयानन्द सरस्वती ने अथक प्रयास किया, जिसमें अपार सफलता मिली। कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र वर्मा ने किया। अध्यक्षता राधेश्याम सिंह ने की।
समारोह में ओमप्रकाश आर्य, मुरलीधर भारती, वेद आर्य आशुतोष मोदनवाल, राकेश सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, अरूण भारती, देवव्रत, गरूणध्वज, विनोद उपाध्याय, बृज किशोर गुप्ता, पुरोहित हरिपति पाण्डेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर