Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जन आन्दोलन एवं सामुदायिक प्रोत्साहन आवश्यक- डीएम

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जन आन्दोलन एवं सामुदायिक प्रोत्साहन आवश्यक है। बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से 21 मार्च से 04 अप्रैल 2022 तक  पोषण पखवाड़ा मनया जा रहा है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है।
उन्होंने बताया है कि जनपद के सभी विकास खण्डों और शहरी परियोजनाओं में वार्डों/ग्राम पंचायत के आंगनवाड़ी केन्द्र/सामुदायिक भवन/पंचायत भवन/प्राथमिक विद्यालय में स्वस्थ बच्चों के उत्सव (बेवी हेल्दी शो) एवं स्वास्थ्य पोषण जागरुकता का आयोजन जिला कार्यक्रम विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के समन्वय से किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ने बताया है कि पोषण अभियान के अन्तर्गत 21 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक आंगनवाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय/पंचायत भवन/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बच्चों का वजन, लम्बाई मापने की गतिविधियां संचालित हैं। 28 मार्च 2022 को महिलाओं द्वारा जल प्रबन्धन में योगदान सम्बन्धी कार्यक्रम किया जायेगा। इसी प्रकार 29 मार्च 2022 को जल संरक्षण एवं जल संचयन, 30 मार्च 2022 को किशोरी महिलाओं व गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की पहचान, बचाव एवं उपचार, 31 मार्च 2022 एवं 01 अप्रैल 2022 को विद्यालय के बच्चों में एनीमिया से बचाव व उपचार, 02 अप्रैल 2022 को क्षेत्रीय व पारम्परिक आहार में प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों के विषय में जन समुदाय  के लिये प्रदर्शनी, बैठक, परिचर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही 03 व 04 अप्रैल 2022 को पोषण और स्वास्थ्य के सम्बन्ध में व्यंजन एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा पोषण को पंचसूत्र (जीवन के प्रारम्भिक 1000 दिन) स्तनपान, हैण्डवाश व स्वच्छता, पौष्टिक आहार  के सम्बन्ध मे जन जागरुकता सम्बन्धी गतिविधियां सम्पन्न करायी जायेंगी।