Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

चित्रांश क्लब महिला विंग की ओर से मनाया गया होली मिलन समारोह

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। चित्रांश क्लब महिला विंग की जिलाध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के संयोजन में उनके मड़वानगर स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया, और गले मिलकर शुभकामनायें दी। प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा होली गिले शिकवे भूलकर गले मिलने का त्योहार है। यह आपस की दूरियां मिटाकर करीब लाती है।

महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव ने कहा होली सभी को एक रंग में रंग देती है। सभी छोटे बड़े, अमीर गरीब का भेद भुला देते हैं। हमे यह आचरण और सोच अपने दैनिक जीवन में उतारनी होगी। समारोह में श्रीमती रेखा चित्रगुप्त, संध्या दिक्षित, प्रतिमा, सुमन पांडे, गीता पांडे, संध्या पांडे, संजू श्रीवास्तव, रानी श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, भावना श्रीवास्तव, सुमन पांडे, उर्मिला पाठक, सुधा सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, मनजीत कौर, तारिका त्रिपाठी, उर्मिला श्रीवास्तव, डॉली सिंह, मंजू श्रीवास्तव, अपराजिता श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, गीता मोहन इत्यादि आदि मौजूद रहीं।