बाल अधिनियम का उल्लंघन करने पर सीडब्ल्यूसी का छावनी पुलिस पर चला चाबुक

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बाल अधिनियम का उल्लंघन करने पर सीडब्ल्यूसी के चेयर पर्सन प्रेरक मिश्रा ने थानाध्यक्ष छावनी को न्यायालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया है। कहां है कि ऐसा ना करने की दशा में विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बाल कल्याण समिति न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉ एसके श्रीवास्तव ,गोवर्धन गुप्ता ,मंजू त्रिपाठी की टीम ने छावनी थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी नाबालिग बालिका के मामले में यह आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि उक्त बालिका के पिता ने बालिका के सुपुर्दगी के समय न्यायालय को बताया है कि मेरी बेटी को पुलिस ने बरामद करने के बाद 2 दिन थाना परिसर में ही रखा था। सी डब्लयू सी के चेयर पर्सन के आदेश के बावजूद बालिका का मेडिकल करवाने में विलंब किया गया, अनावश्यक विलंब जहां मुकदमों को प्रभावित करता है वही विवेचक की लापरवाही भी उजागर हुई है। इस मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी हरैया कर रहे हैं। संवेदनशील मामले तथा गंभीर धाराओं में पंजीकृत मुकदमों की नाबालिग पीड़िता को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करते समय भी विवेचक उपस्थित नहीं हुए, केवल महिला आरक्षी को भेजकर सुपुर्दगी की कार्यवाही कारवाई की गई, सी डब्लयू सी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी पुलिस तथा विवेचक की लापरवाही को बाल अधिनियम के सापेक्ष असंगत मानते हुए स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर