Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मेरठ :पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी मे छापेमारी के दौरान बरामद हुआ 5 करोड का मांस, मौके से नौ गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज:

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की सील मीट फैक्टरी अल-फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर बुधवार रात दो बजे पुलिस और प्रशासन ने छापा मारकर अवैध रूप से पैक किया जा रहा करीब पांच करोड़ का मीट पकड़ा है। मौके से नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
एमडीए ने वर्ष 2019 में पुलिस-प्रशासन के साथ इस फैक्टरी को सील कर दिया था। बुधवार रात दो बजे डीएम और एसएसपी के निर्देश पर एसडीएम सदर संदीप भागिया और एसपी देहात केशव कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की। टीम ने यहां 2460 क्विंटल मीट बरामद किया। राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य विभाग, विद्युत निगम, नगर निगम, पशुपालन विभाग सभी की टीम भी मौके पर मौजूद थी।

शपथ पत्र देने के बाद भी कर दिया संचालन
वर्ष 2019 में फैक्टरी पर एमडीए ने सील की कार्रवाई की थी। इस स्थान पर ग्रीन बेल्ट में भी निर्माण किया हुआ था। इसके ध्वस्त होने के बाद भी बिल्डिंग नियमों के अनुसार फैक्टरी के मानक पूरे नहीं हो रहे थे। इसके बाद शासन में बिल्डिंग का जमीन उपयोग (लैंड यूज) परिवर्तन के लिए शासन में भी आवेदन किया गया था। जिसे शासन ने निरस्त कर दिया था।

एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने बताया कि फैक्टरी में अन्य किसी भी तरह का कार्य संचालित न करने के लिए शपथ पत्र भी दिया गया था। इसके बावजूद भी फैक्टरी में कार्य संचालित होता पाया गया। अब इस फैक्टरी पर नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दर्ज होगी एफआईआर- 
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हाजी याकूब कुरैशी की सील फैक्टरी में मीट की पैकिंग हो रही थी। कई विभागों के अधिकारी जांच में लगे हैं। एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम सदर संदीप भागिया ने बताया कि अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी एमडीए ने 2019 में सील की थी। फैक्टरी में 2460 क्विंटल मीट बरामद हुआ है। कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। –