Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कन्नौज:एफआईआर मे आरोपी महिला से 10 हजार की रिश्वत लेते दबोच लिए गये दरोगा जी,गये जेल

रुपये गिनते हुए बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,दरोगा मुरलीधर चौहान और हेड कांस्टेबल तेजसिंह व पिंटू तथा सिपाही प्रियांकुर निलंबित

कबीर बस्ती न्यूज:

कन्नौज: दहेज उत्पीड़न के मामले में एफआईआर मे आरोपी महिला से 10 हजार की रिश्वत ले रहे कन्नौज जनपद में ठठिया थाने के खैरनगर चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम को देखते ही चौकी इंचार्ज भागने लगा तो कर्मियों ने करीब 500 मीटर दौड़ाकर पकड़ा। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद टीम उन्हें लेकर लखनऊ जेल के लिए रवाना हो गई। वहीं, संभल जनपद में बहजोई कोतवाली के एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते वीडियो वायरल होने पर एसपी ने चारों को निलंबित कर दिया है।

इटावा के भरथना थानाक्षेत्र के गांव बहरापुर निवासी मनीष कुमार की ठठिया थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव में रहने वाली नीलम से 2015 में शादी हुई थी। नीलम ने इसी साल 21 जनवरी को पति मनीष, दिल्ली निवासी ननद सरिता सहित छह लोगों के खिलाफ ठठिया थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच खैरनगर चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान कर रहे थे।

चौकी प्रभारी ने सरिता से उसका और उसके पति का नाम निकालने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी। पेशगी के तौर पर 10 हजार रुपये सरिता पहले दे चुकी थी। इस दौरान सरिता ने एंटी करप्शन की कानपुर टीम से चौकी प्रभारी की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार को जब सरिता 10 हजार रुपये देने पहुंची तो वहां कानपुर और लखनऊ की एंटी करप्शन टीम के सदस्य पहले से मौजूद थे।

थाना बहजोई में तैनात एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही का रुपये गिनते हुए बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दरोगा एक कक्ष में बैठकर रुपये गिनते हुए दिख रहा है। साथ में दो हेड कांस्टेबल और एक सिपाही भी हैं। एसपी चक्रेश मिश्र ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दरोगा मुरलीधर चौहान और हेड कांस्टेबल तेजसिंह व पिंटू तथा सिपाही प्रियांकुर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एएसपी आलोक कुमार जायसवाल को सौंपी है।