महिलाओं ने किया गणगौर की विधवत पूजा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। पाण्डेय बाजार स्थित त्रिदेव मंदिर में अखिल भारतीय महिला मारवाड़ी मंच के तत्वावधान में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणगौर की विधवत पूजा अर्चना की गयी। गणगौर की पूजा में कुंवारी लड़कियां और सुहागिन महिलायें इसरजी एवं गौरी (शिव, पार्वती) की पूजा करती हैं और उनसे आर्शीवाद लेती हैं।

महिला मारवाड़ी मंच की अध्यक्ष पूनम गाडिया ने कहा हम महिलाओं के लिये आज का दिन बड़ा पुनीत अवसर है। आज पूजा के दौरान महिलाओं की मांगी हर मुराद पूरी होती है। अपने आराध्य को प्रसन्न कर हम अपने परिवार की तरक्की और खुशहाली का आर्शीवाद मांगते हैं। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने विविध आकर्षक नृत्य और लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि महारानी आशिमा सिह ने आयोजकों को इस प्रेरक कार्यक्रम के आयोजन पर धन्यवाद देते हुये उनके सुखमय जीवन की कामना की और सभी को अपना आर्शीवाद दिया। नेहा गाडिया, शालू, ममता, रिंकी, निशू, आभा, नीतू, सृष्टि, तनू, आकांक्षा, संगीता, राधा, नीलू, शिप्रा, प्रीति, राशी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर