बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी, उत्पीड़न के खिलाफ पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

मामले के सीबीआई जांच की मांग

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। सोमवार को बस्ती प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री रमेश चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में प्रेस क्लब पदाधिकारियों, पत्रकारों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि समाचार प्रकाशित करने पर पत्रकारों का अकारण उत्पीड़न और उनकी गिरफ्तारी बंद किया जाय और बलिया में गिरफ्तार किये गये सभी पत्रकारों को बिना शर्त रिहा कराने के साथ ही  मामले की सीबीआई से जांच कराया जाय।
प्रेस क्लब अध्यक्ष  विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री रमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी को बताया कि बलिया में यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर लीक होने का समाचार प्रकाशित करने के कारण तीन पत्रकारों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार का प्रकाशन करना पत्रकार का धर्म है। उनकी गिरफ्तारी चौथे स्तम्भ का अपमान है। इस घटना से समूचे देश, प्रदेश के पत्रकार आहत है। मांग किया कि प्रशासन पत्रकारों को तत्काल बिना शर्त रिहा करने के साथ ही प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराया जाय जिससे असली चेहरे बेनकाब हो सके।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकारों का उत्पीड़न बंद हो और  बलिया मामले की सीबीआई से जांच कराकर पत्रकारों को न्याय दिलाया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राजेन्द्र नाथ तिवारी, मजहर आजाद, पुनीत दत्त ओझा, संजय विश्वकर्मा,  संदीप गोयल,  सुनील कुमार पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, संजय राय, विवेक गुप्ता, राकेश गिरी, राघवेन्द्र प्रताप मिश्र, सन्तोष कुमार पाल, राघवेन्द्र सिंह, स्कन्द शुक्ल, पारसनाथ मौर्य, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, महेन्द्र तिवारी, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, जय प्रकाश यादव, शिवराज सिंह, दिनेश सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव, हरिओम ‘लल्ला’ अजय कुमार श्रीवास्तव, दिलीप चन्द्र पाण्डेय, राघवेन्द्र सिंह, राजकुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव   के साथ ही अनेक पत्रकार शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर