Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बनकटी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गरीबों के लिये वरदान हैं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । सोमवार को बनकटी के चन्द्र नगर मथौली के पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन समाजसेवी दिग्विजय पाल ने फीता काटकर किया। महर्षि वशिष्ठ स्वाशासी चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ओपेक चिकित्सालय बस्ती के सचल निशुुल्क स्वास्थ्य शिविर ‘आप के द्वार स्वास्थ्य शिविर’ में डाक्टरों ने सैकड़ों लोगों का निशुल्क परीक्षण कर इलाज किया।
स्वास्थ्य शिविर में आये हुए लोगों का सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा की ऐसे आयोजनों से सुदूर ग्रामीण अंचलों के लोगों को निःशुल्क जांच के साथ इलाज की सुविधा योग्य डाक्टरों से मिलती है। गरीब तबके के लोगों व जरूरतमंदों के लिए ऐसे आयोजन वरदान साबित होते है। यहां योग्य डाक्टरों की जांच के बाद गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को सही समय पर इलाज मिलने से जीवनदान मिल सकता है।
स्वास्थ्य शिविर में जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र त्रिपाठी, अंकित पाण्डेय, अमरेश पाल, गोपाल शुक्ल, अतुल पाल, धर्मेंद्र पाल, अनिल पाल, हरिकेष पाल के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं मरीज मौजूद रहे।