बची रहे हरियाली इसलिये कर रहे हैं पौधों की सेवा

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । रविवार को पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में निरन्तर योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने अपने सहयोगियों के साथ पोस्ट मार्टम हाउस, सदर तहसील के सामने और एलआईसी के निकट लगाये गये पौधों की कटाई छटाई व निराई गुडाई किया। गौहर अली ने बताया कि अप्रैल माह में लगाये गये पौधों की देख रेख कर देने से बरसात आते ही उनमें नयी जान आ जाती है, पौधे तेजी के साथ विकसित होते हैं। कहा कि शहरी क्षेत्र में उन्होने महसूस किया है कि लोग गर्मी के चिलचिलाती धूप में पेड़ों की छाव तो चाहते हैं किन्तु पेड़ो की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। जो पौधे उनके द्वारा लगाये गये थे उनमें से कई नष्ट हो गये। कहा कि जिन्दगी के लिये पेड़ों का होना बहुत जरूरी है।  लोगों को शुद्ध आक्सीजन के साथ ही भीषण गर्मी में वृक्षों से ही छाया मिलेगी, पशु पक्षियों को ठिकाना मिल जायेगा। लगाये गये पौधों की कटाई छटाई व निराई गुडाई में गौहर अली के साथ अखिलेश राज आदि ने योगदान दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर