Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्रि के समापन पर सामूहिक पूर्णाहुति यज्ञ संपन्न

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ के यज्ञशाला में साधको द्वारा नवरात्रि के सामूहिक गायत्री अनुष्ठान की पूर्णाहुति यज्ञ संपन्न हुआ। बासंती नवरात्रि नए संवत्सर 2 अप्रैल को प्रारंभ हुआ, नित्य सायं मंदिर परिसर में 6:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रज्ञा पुराण की पावन कथा शक्तिपीठ के पुजारी/परिव्राजक स्वामी दयाल, श्याम पांडे, दिनकर द्वारा संगीतमयी कार्यक्रम होती रही। नवरात्रि के समापन एवं भगवान श्री राम के जन्म दिवसोत्सव के रूप में गायत्री यज्ञ प्रातः 7:00 बजे शक्तिपीठ के संस्थापक ट्रस्टी रामचंद्र शुक्ल द्वारा मुख्य यजमान के रूप में देव पूजन एवं यज्ञ प्रारंभ हुआ, जिसमे 1 बजे तक हजारों भाइयों बहनों ने पंच कुंडीय यज्ञ संपन्न किया ।
शक्तिपीठ के परिव्राजक कपिल देव, नितेश, हरिशंकर ने यज्ञ संचालन किया परिजन के के पांडे, राजकुमार, पी०एन० दूबे,रेखा चौधरी एवं अन्य भाइयों बहनों ने स्वयं सेवक तथा उपाचार्य की भूमिका में श्रद्धा पूर्वक संपन्न कराया। नवरात्रि का पारण 11 अप्रैल को होगा जिसमें सामूहिक सह भोज (भंडारा) प्रातः यज्ञ पूर्णाहुति 10:00 बजे के बाद प्रारंभ होगा | वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने सभी लोगो से परिवार तथा हित मित्रो के साथ सामूहिक सह भोज (भंडारा) में आने की अपील भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव,विशाल,राजकुमार,महेश्वरानंद,शिवम,विवेकानंद,अमन,मोनू,श्रवण कुमार,दीपक, संतोष, त्रिलोकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।