Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

शोभा यात्राओं पर पत्थरबाजी के विरोध में शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। शुक्रवार को शिवसेना बस्ती मण्डल प्रमुख संजय प्रधान के नेतृत्व में शिव सैनिकों के एक  प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार के.के. मिश्र के माध्यम से  राष्ट्रपति को 3 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। ज्ञापन सौपते हुये संजय प्रधान ने कहा कि राम नवमी के पावन पर्व पर आयोजित शोभा यात्राओं में अराजक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी और दंगा भड़काने वाले कृत्य में लिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।
राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में  कहा गया है कि सभी धार्मिक अनुष्ठानों, जुलूस और शोभा यात्राओं में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक व्यवस्था की जाय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। बस्ती मण्डल के संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर एवं बस्ती में इसाई मिशनरी के द्वारा धर्म परिवर्तन कराये जाने के मामले आते रहते हैं। विशेषकर दलित बस्तियों में प्रार्थना सभा, झांड फंूक और ब्रेन वाश किया जाता है। ऐसे मामलों को प्रशासन  संज्ञान में ले और प्राप्त सूचना पर अति शीघ्र कार्रवाई की जाय।
ज्ञापन देने वालों में शिवसेना प्रमुख प्रमोद पाण्डेय, नागेन्द्र मिश्र, सुनील मिश्रा,  शिवेश शुक्ल, इन्द्रपाल आदि शामिल रहे।