मुरादाबाद: पति पर सामूहिक दुष्कर्म कराने और तीन तलाक देने का आरोप,मुकदमा दर्ज

कबीर बस्ती न्यूज:

मुरादाबाद: थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पति ने अश्लील वीडियो बना ली। पति ने पुलिस कार्रवाई करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी और बाद में तीन तलाक दे दिया। विवाहित ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। एसएसपी के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसकी शादी को छह साल हो चुके है। शादी के बाद से ही ससुराल में पति, ससुर और सास उत्पीड़न करते आ रहे हैं। दो माह की गर्भवती होने पर आरोपियों ने बच्चा गिराने को भी कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर पीड़िता ने तीन मार्च को महिला थाने में कार्रवाई के तहरीर दी, तब 11 मार्च को कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद वह अगले दिन ही अपनी ससुराल को चली गई थी। आरोप है कि ससुराल में जब पीड़िता को बुखार आया तो पति ने गोली खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया और हालत बिगड़ने पर मायके वालों ने अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया।

पीड़िता ने बताया कि 25 मार्च को उसका ममेरा देवर मायके में आया और कार से दवा दिलाने की बात कहकर लेकर ले गया। बाद में पति को लेने की बात कहकर कार को संपर्क मार्ग से जंगल की ओर मोड़ दिया और कुएं के पास कार रोक दिया। आरोप है कि वहां तीन लोगों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पति ने अश्लील वीडियो भी बनाई। बाद में पुलिस कार्रवाई करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। बाद में आरोपी पति ने विवाहिता को तीन तलाक भी दे दिया। मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन