Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मेरठ: बसपा नेता पर छात्र के साथ कुर्कम का आरोप,जांच मे जुटी पुलिस

कबीर बस्ती न्यूज:

मेरठ: जनपद में एक घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोप लगा है कि बसपा नेता ने एक बच्चे को नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म में ले जाकर कुकर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाला परिवार सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। पिता ने बताया कि उसका बेटा एक निजी कॉलेज में पढ़ता है। उसे शायरी व गाना गाने का शौक है। इस वजह से क्षेत्र में रहने वाला बसपा नेता उसके बेटे को अपने साथ लेकर जाता था। 
आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान वह नौचंदी क्षेत्र के जैदी फार्म में सभा होने की बात कहकर बेटे को अपने साथ ले गया था। यहां पर नेता ने उनके बेटे के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने ड्राइवर से वीडियो भी बनवा ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार युवक से कुकर्म करता रहा। वहीं सोमवार को परिजन एसएसपी कार्यालय में पहुंचे और शिकायत की।