Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रयागराज: जिम्मेदारों की उदासीनता और घोर लापरवाही के कारण बिना भोजन और नाश्ते के रहना छात्राओं के लिए मजबूरी, बीईओ निलंबित

कबीर बस्ती न्यूज:

प्रयागराज: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जिम्मेदारों की उदासीनता और घोर लापरवाही के कारण छात्राओं को बिना भोजन और नाश्ते के रहना छात्राओं के लिए मजबूरी बन गया है। मामला जिले के बहादुरपुर विकास खंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है। जांच में लापरवाही मिलने पर बीईओ बहादुरपुर केपी शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं को न तो भोजन मिला और न ही उन्हें नाश्ता नसीब हुआ। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा टीम ने मामले की जांच की तो पता चला कि खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरपुर केपी शुक्ला की लापरवाही के चलते रसोई गैस की व्यवस्था नहीं हो पाई। इतना ही नहीं बीआरसी पर पाठ्य पुस्तकों एवं कार्यपुस्तिकाओं की आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में कोई अभिलेख नहीं मिला। नि:शुल्क ड्रेस वितरण, डीबीटी के संदर्भ में अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई। अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई। 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की संस्तुति पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने बहादुर विकासखंड के शिक्षा अधिकारी केपी शुक्ला को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में बीईओ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को सौंपी गई है। साथ ही निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी को आरोप अलग से दिया जाएगा।