Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

पंचायतीराज दिवस पर सीडीओ ने  ग्राम प्रधान दूधनाथ को किया सम्मानित 

गांव के सरकार की मजबूती से सबल होगा देश-डा. राजेश कुमार

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती। रविवार को राष्ट्रीय पंचायती दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने साऊंघाट विकास खण्ड के मुजहना ग्राम पंचायत में ग्राम  प्रधान दूधनाथ चौधरी को सम्मानित किया।
उपस्थित लोगों को  सम्बोधित करते हुये सीडीओ डा. राजेश ने कहा कि गांव की सरकार जितना मजबूत होगी देश और प्रदेश उसी तेजी से विकसित होगा। अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये सीडीओ ने कहा कि ग्राम     प्रधानगणों के हाथ मंे अनेक   अधिकार और अवसर है। मनरेगा के द्वारा विकास कार्यो में तेजी लाने के साथ ही वे अनेक क्षेत्रों में उदाहरण बनकर उभर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्र और संचालन मुक्तेश्वर यादव ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्बोधन सुनाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सी.पी. चौधरी, राजवंत यादव प्रधान परसा हज्जाम,  सुभाष चौधरी अध्यक्ष प्रधान संघ , अमर दिवाकर, यशपाल यादव सद्दाम हुसैन सचिव चंद्रशेखर के साथ ही अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।