Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मथुरा: क्रूर आशिक ने परिणय सूत्र मे बंधते समय दुल्हन को मार दी गोली,मौत

                      घटना को लेकर गांव मे दहशत का माहौल, आरोपी की तलाश शुरू
कबीर बस्ती न्यूज:

मथुरा: नौहझील थाना क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। गुरुवार रात को गांव मुबारकपुर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की परिणय सूत्र मे बंधते समय हत्या कर दी गई। बताया गया है कि एकतरफा प्यार में एक युवक ने दुल्हन को गोली मारी है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गांव मुबारकपुर निवासी खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को बरात आई। धूमधाम से बरात चढ़ी और जयमाल हुई। इसके बाद वैवाहिक रस्में हो रही थीं। दुल्हन बनी काजल फेरों से पहले कमरे में बैठी थी। तभी एक युवक कमरे में घुस आया और उसको को गोली मार दी।  काजल की आंख के पास गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एकतरफा प्यार का मामला लग रहा है।

बताया गया है कि आरोपी युवक ने दुल्हन की हत्या से पहले अपने साथियों के संग पहले बरातियों को खूब धमकाया। उसके बाद आरोपियों ने वरमाला के वक्त पथराव भी किया। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला बताया गया है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।