Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कानपुर: अब बैंक लॉकर भी सुरक्षित नही, पंजाब नेशनल बैंक की निराला नगर शाखा से 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात गायब

कबीर बस्ती न्यूज:

कानपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लॉकरों से गहने गायब होने का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया कि गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक की निराला नगर शाखा से एक लॉकर धारक के जेवर गायब होने से हड़कंप मच गया। खाता धारक का दावा है कि उनके लॉकर में 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात थे। किदवई पुलिस बैंक पहुंचकर पड़ताल भी की।

जूही बारादेवी निवासी राजेश मिश्रा स्वरूप नगर स्थित एक अस्पताल में चीफ अकाउंटेंट हैं। उनका पीएनबी की निराला नगर शाखा में लॉकर है। पांच साल पहले उन्होंने अपने लॉकर में जेवर रखे थे। राजेश के अनुसार मंगलवार को वह पत्नी शकुंतला संग बैंक पहुंचे। मैनेजर के साथ लॉकर रूम में गए।

ताले में चाभी लगाते ही वह झट से खुल गया। लॉकर से सारे जेवरात गायब देख उन्होंने किदवई नगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई अखिलेश ने जांच पड़ताल के बाद शाखा प्रबंधक अमन से पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने इंट्री रजिस्टर चेक किया। पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है।