शिक्षक संघ की बैठक में उठा उत्पीड़न का मुद्दा संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान चलाने पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के पुर्नगठन पर विचार किया गया।
संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बैठक में कहा कि संगठन की मजबूती से ही शिक्षकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा। कहा कि तेजी के साथ ब्लाक स्तर पर शिक्षकों से सम्पर्क कर पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलायें। इसके बाद नियमानुसार तिथि निर्धारित कर अधिवेशन और पदाधिकारियों का चुनाव कराया जायेगा। कहा कि जो शिक्षक सदस्य बनते हैं वे जनपद, प्रदेश, देश और विश्व स्तरीय संगठन का सदस्य बन जाता है। ऐसे में संगठन के युवा साथियों को जोड़कर उन्हें संगठन के महत्व से पदाधिकारी परिचित कराये। कहा कि अति शीघ्र शिक्षकों की समस्याओं से उच्चाधिकारियोें को अवगत कराकर उनका प्राथमिकता से निराकरण कराया जायेगा।
बैठक में सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षकांे के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।
बैठक में संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, विजय प्रकाश चौधरी, शैल कुमार शुक्ल, महेश कुमार, सूर्य प्रकाश शुक्ल, रीता शुक्ल, सन्तोष शुक्ल, राजकुमार सिंह, ज्ञान प्रताप उपाध्याय, चन्द्रभान चौरसिया, रामभरत वर्मा, अभिषेक उपाध्याय, देवेन्द्र वर्मा, विनय कुमार करूण, विनोद कुमार यादव, उमाशंकर त्रिपाठी, त्रिलोकीनाथ, राजेश कुमार, रवीश कुमार मिश्र, शोभाराम वर्मा, जितेन्द्र कुमार वर्मा, इन्द्रसेन मिश्र, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुक्तिनाथ वर्मा, ओम प्रकाश पाण्डेय, भैयाराम राव, चन्द्रशेखर पाण्डेय, बब्बन पाण्डेय, राधेश्याम मिश्र के साथ ही अनेक संघ पदाधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर