Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बांदा: युवती और उसके भाई द्वारा ब्लैकमेल से आहत सर्राफा व्यवसायी ने लिखा सुसाइट नोट फिर दे दी जान

कबीर बस्ती न्यूज:

बांदा:  जिले में सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया (58) ने रविवार को सुबह घर के नजदीक बगीचे में फांसी लगा ली। वह अधिवक्ता भी थे। परिजनों और पुलिस के मुताबिक पांच पेज के सुसाइड नोट में शहर के एक ब्यूटी पार्लर संचालक युवती और उसके भाई पर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही एक अन्य सोनी का हवाला देकर उसके द्वारा भी अवैध वसूली की बात कही है।

सुसाइड नोट के मुताबिक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने सराफ को प्रेमजाल में फंसाकर उससे करीब 75 लाख रुपये ऐंठ लिए। सराफ करीब चार साल पहले युवती के चक्कर में फंसा था। इस दौरान युवती ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसका एटीएम हासिल कर लिया। इस तरह से करीब 50 लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा करीब 40 किलो चांदी भी झटक ली। युवती का भाई और उसका दोस्त भी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते रहे।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसके भाई को पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। शहर के फूटा कुआं निवासी शैलेश रोजमर्रा की तरह सुबह अपने घर के नजदीक बगीचे में गए और मवेशी बाड़ा के एंगल में रस्सी बांधकर फांसी पर झूल गए। कुछ देर बाद परिजनों व आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड लेटर की राइटिंग सत्यापन और अन्य जांच के लिए लैब को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। सराफा व्यवसायी शैलेश के भाई इंद्रेश कुमार जड़िया ने जरैली कोठी निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका शाहिला बेगम और उसके भाई सादाद सिद्दीकी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि इन दोनों ने शैलेश को ब्लैकमेल किया। इससे वह परेशान था।