बरेली: फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद करने पर पत्नी को जला कर मार डाला, गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज:

बरेली: फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद करना विवाहिता के लिए अन्तिम साबित हुआ। नवाबगंज के चेना गांव में पति और देवर ने पिटाई करने के बाद विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी। विवाहिता के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

शाहजहांपुर के थाना बंडा के सिसौरा सिरौरी गांव के संजीव कुमार के मुताबिक उनकी बहन सत्यवती की शादी 10 साल पहले नवाबगंज इलाके के चेना गांव में रहने वाले विनोद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया।

आरोप है कि परिजन ने कई बार ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। रविवार देर रात सत्यवती ने फुफेरे भाई की शादी में जाने की जिद की तो पति विनोद और देवर संतोष ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। सत्यवती के भाई संजीव की ओर से विनोद और संतोष के खिलाफ नवाबगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके भाई की तलाश की जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर